बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वार्ड नंबर 42 में आम रास्ते पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर के वार्ड वासियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन तुरंत कार्रवाई की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा, 19 जून ।
नया बस स्टैंड बिश्नोई हॉस्पिटल होते हुए सरस दूध डेयरी के पीछे वार्ड नंबर 42 बालोतरा गैर मुमकिन आम रास्ता का सीमा ज्ञान करने को लेकर जिला कलेक्टर बालोतरा को बालोतरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 42 के बसींदों द्वारा ज्ञापन देखकर उपरोक्त रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की।
नगर परिषद बालोतरा वार्ड नंबर 42 सीमा में नया बस स्टैंड मालानी होटल से बिश्नोई अस्पताल होते हुए सरस दूध डेयरी के पीछे वार्ड में जाने वाले गैर मुमकिन कटान रास्ता खसरा 325 सेटलमेंट से सरकारी कटाण आम रास्ता की भूमि है जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है तथा वर्तमान में कुछ लोगों द्वारा सरकारी कटान आम रास्ता की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कार्य कर रहे हैं जिस वार्ड वासियों को आवागमन में परेशानी असुविधा उत्पन्न हो रही है जिससे आमजन में भारी रोष है जबकि सरकारी कटान आम रास्ता की चौड़ाई राजस्व रिकॉर्ड में 45 फीट दर्ज है वार्ड वासियों ने जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में मांग की है कि उक्त कटान आम रास्ते की भूमी का सीमा ज्ञान करवाकर अवैध अतिक्रमण को हटाकर तथा अवैध अतिक्रमण किए जा रहे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर आम जनता को न्याय दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर नगर पार्षद वगतु देवी ठाकराराम खोथ, बुधसिंह भाटी, मगाराम पूनिया, लिखमाराम साई,गणेश शर्मा, राणपुरी, उदाराम सियाग, महेंद्र डूडी, हिमताराम डेलू, लाधाराम गोदारा, चोखाराम, जोगाराम सऊ, राजेश कुमार खिया राम सारण सहित कई लोगों ने जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

Subscribe to my channel

