उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
आधुनिक जीवन शैली जनित शारीरिक व मानसिक रोगों में योग का प्रभाव विषयक बेबिनार का आयोजन किया गया

संवादाता सचिन कुमार कसौधन
बस्ती -राजकीय महाविद्यालय रुधौली में योग सप्ताह के अन्तर्गत आज राजकीय महाविद्यालय रूधौली बस्ती द्वारा जूम प्लेटफ़ार्म पर आधुनिक जीवन शैली जनित शारीरिक व मानसिक रोगों में योग का प्रभाव विषयक बेबिनार का आयोजन किया गया ।बेबिनार में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मु० नसीर हसन ने कहा कि योग हमारे जीवन का अनिवार्य अंग है ।मानसिक स्वास्थ्य व शारीरिक स्वास्थ्य यदि प्राप्त करना है तो योग को अपनाना होगा । प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ।व्यावहारिक रूप में शरीर व मन के समस्त रोगों से ,बिना किसी दुष्प्रभाव के योग ही मुक्ति दिला सकता है मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रोफ़ेसर राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है ।योग न केवल मन को नियंत्रित करता है अपितु वह शरीर को भी ऊर्जा प्रदान करता है ।वर्तमान समय में हमारी जीवन शैली पूर्णतः अव्यवस्थित है,यही कारण है कि हमारे शरीर के साथ हमारे मन पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है ।योग के नियमित व्यवहार से हम स्वयं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को सही कर सकते हैं ।योगासन शरीर को तथा ध्यान मन के रोग को दूर करने में सहायक है ।इसे व्यवहार में लाना होगा ।डॉ जगदीश प्रसाद ने कहा कि योग जीवन को अनुशासित करता है ।योग स्वयं को स्वयं से जोड़ने का काम करता है ।बेबिनार का सफल संचालन डॉ शैलजा के द्वारा किया गया संचालकीय वक्तव्य में उन्होंने कहा कि योग आज के भाग दौड़ के जीवनहमें मानसिक व आत्मिक शांति प्रदान करता है बेबिनार में सभी के प्रति आभार डॉ देवानंद ने किया ।बेबिनार में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के साथ समस्त कर्मचारीगण की उपस्थिति रही विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे बेबिनार में महाविद्यालय के छात्र अबरार,कृष्णा,अमित कुमार,भानु प्रताप सिंह,छात्राओं में सोनम.प्रीति,तारा,मीनाक्षी,रीमा गौड़,रीमा,निकिता सिंह,मधु,आदि उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


