देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मेघवाल के केंद्रीय कानून मंत्री बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बीकानेर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पुनः केंद्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अतिरिक्त प्रभार देने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई भाजपा युवा मोर्चा जिलामंत्री केवलचंद मेघवाल ने बताया कि बीकानेर सांसद एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्री का अतिरिक्त प्रभार देने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार ज्ञापित किया है इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी
भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने कहा कि भाजपा ही मात्र एक ऐसा दल है जो पिछड़े व शोषित वर्ग का मान और सम्मान रखता है मेघवाल को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर राजस्थान का मान बढ़ाया है इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया भाजपा जिला महामंत्री अमराराम सुऺदेशा जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल सभापति सुमित्रा जैन भाजपा वरिष्ठ नेता मदन राज चौपड़ा सुखदेव जीनगर भलाराम चौधरी हंसराज जयपाल तिलोक माली राजेश पुरी नेमीचंद बारूपाल राजेश सांखला दिनेश सैनी गौतम राठौड़ कपिल दवे सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

Subscribe to my channel


