देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सेवा कार्यो के साथ मनाया बांठिया का जन्मदिन

पौधरोपण, गायो को गुड़ व मंदिर में पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व श्री जनसेवक चम्पालाल बाठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के जन्मदिन

पर ट्रस्ट द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना, पौधा रोपण,गायो को गुड़ व चारा वितरण के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के कार्य करते हुए मनाया गया।

     श्री जनसेवक चम्पालाल बाठिया चेरिटेबल ट्रस्ट सचिव बाबूलाल भंसाली ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया के जन्मदिन पर विश्व विख्यात नाकोड़ा तीर्थ पर बांठिया के साथ ट्रस्ट सदस्यों ने पूजा अर्चना की।उसके बाद कुड़ी मठ में महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर साधु संतों से आशीर्वाद लिया।बांठिया के जन्मदिन पर भाजपा के प्रदेश नेताओं सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।ट्रस्ट सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।उन्होंने ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर 11 हजार पौधा का सरकार व अर्ध सरकारी सस्थानों व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को वितरण किया जाएगा।

      अन्नपूर्णा गौशाला में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक डॉ अरुण चौधरी ने कहा कि बांठिया अपने पिताजी जनसेवक चंपालाल बांठिया के पद चिन्हों पर सेवा के कार्यो मेंअग्रणी है।उन्होंने ने पार्टी के ओर से जन्मदिन की बधाई दी।

गौशाला में हरा चारा वितरण कर पौधा रोपण किया:-

 ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया के जन्मदिन पर अन्नपूर्णा गौशाला में गायों के लिए हरा चारा वितरित कर पौधारोपण किया गया।

  विधायक डॉ अरुण चौधरी ,माँ आशापुरा माताजी मंदिर गोपड़ी पुजारी दलाराम प्रजापत सहित उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर गौशाला में गायों को गुड व हरा चारा खिलाकर लम्बी उम्र की कामना की।इस दौरान गौशाला कमेटी के गौतम गहलोत जनक गहलोत द्वारा बांठिया का साफा व दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत,जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, अशोक पालीवाल, लघु उद्योग भारती के अशोक हुण्डिया,हितेश पटेल, राकेश,जेताराम चौधरी, मालाराम,ललित बोस,ट्रस्ट के ट्रस्टी रिषभ चौपड़ा, अनुज मदाणी, रिषभ तातेड़, जयेश,कुनाल हुण्डिया, राजेश चण्डक,जिनेश चौपड़ा, प्रतीक बांठिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button