खेलदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को सिखाया जा रहा है योगासन व आत्मरक्षा की गुर

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

नगर के वार्ड संख्या 32 खरोड़िया बेरा क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए योगाभ्यास एवं खेल गतिविधियों का आयोजन रखा गया।
मॉर्निंग योगा क्लासेज के योग साधना शिविर के योग प्रशिक्षक दिनेश सोलंकी व विकास परिहार ने सूक्ष्म ध्यान, मयूरासन, प्राणायाम साधारण आसन सहित विभिन्न रोगों में प्रभावकारी योग का विशेष अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक नरेश पंवार द्वारा साधको को शीर्षासन का अभ्यास कराया गया।
विकास परिहार ने बताया ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए बच्चों को योगासन, प्राणायाम व आसन्न का अभ्यास करवाया जा रहा है।
साथ ही आज के समय में जहां बच्चे मोबाइल से अधिक लगाव रखते हुए ज्यादा समय खराब कर रहे हैं उनको दूर रहने के लिए उनको योगाभ्यास, स्केटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि के गुर सिखाए जा रहे है।
योग और खेलों से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन बच्चों को योग, आसन्न, विभिन्न खेल,स्केटिंग का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। जिसमें बच्चे काफी उमंग से भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर भावेश, प्रीत, सिया, गौरव, सिद्धार्थ, कमलेश, सेजल, तान्या,शिवांगी, रिया, खुशी,डेविड,साक्षी आदि मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button