देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा ने सेवा कार्य के साथ मनाया विधायक चौधरी का जन्मदिन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी बालोतरा के कार्यकर्ताओं द्वारा पचपदरा विधायक अरुण चौधरी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि पचपदरा विधायक अरुण चौधरी के जन्मदिन पर भाजपा जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा व नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया के नेतृत्व में नाहटा हॉस्पिटल में मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित किए गए व इसके साथ ही विधायक चौधरी द्वारा नाहटा हॉस्पिटल का जायजा लेकर उचित दिशा निर्देश देते हुए मरीजों से उनकी कुशल क्षेम पूछी।
व देव दर्शन के साथ पूजा अर्चना करके देश में शांति व विकास को लेकर प्रार्थना की गई और अन्नपूर्णा गौशाला में गौमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया व पौधारोपण किया गया।पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा व कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया व परिंडे लगाकर जन्मदिन की बधाई दी गई।
विधायक चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जन्मदिन के साथ विश्व पर्यावरण दिवस भी है हम सभी का दायित्व है कि हम पृथ्वी को हरा भरा बनाने में अपना योगदान दे अभी हिटवेव के कारण जन जीवन को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा है इसलिए नाहटा हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है जिसके लिए निरंतर प्रयासरत हूँ पचपदरा विधानसभा की जनता के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा।
इस अवसर पर सभापति सुमित्रा जैन,पूर्व सभापति पारस भंडारी,महेश बी चौहान,जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल,जिला मंत्री शंकर भाटी,खेताराम प्रजापत,भरत मोदी,रमेश भंसाली,महिपाल करनोत,बाबू राम चौधरी,विमल मालवीय,पार्षद पुष्पराज चौपड़ा,महेश परमार,जनक माली,सुरेश माली,रूपा राम प्रजापत,हरीश सोलंकी,प्रवीण खत्री,केवल मेघवाल,किशोर पंवार,गौतम जीनगर,गौतम पंवार,चेलाराम चौधरी,लक्ष्मण पंवार,वासुदेव अग्रवाल,सुरेंद्र गहलोत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Subscribe to my channel


