LIVE TVदेशबालोतराराजस्थानविश्वशिक्षा

सिंगल यूज़ प्लास्टिक की जगह करें कपड़े के थेले का उपयोग

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

*विश्व पर्यावरण दिवस*

बालोतरा, 03 जून। आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, बालोतरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभावों को मद्देनजर रखते हुए कार्यालय जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बालोतरा में कपड़े से निर्मित थैलियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने इस पहल की सहराना की और आम नागरिकों से अनुरोध किया कि वे प्लास्टिक की थैलियों की जगह कपड़े से निर्मित थैलियों/ बैग का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया हैं और इसका पालन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदरी हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार सेहरा ने कहा कि कपड़े के बैग का उपयोग न केवल हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखेगा, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। हमें मिलकर एक स्वच्छ व हरा-भरा वातावरण बनाना है।

जिला कलक्टर द्वारा आम जन से अपील की गई कि इस पहल के माध्यम से राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने एक सकारात्मक कदम उठाया है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि हमारा जिला प्लास्टिक मुक्त बन सके।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button