बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलक्टर ने किया एमजेएसए कार्यों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

बालोतरा, 04 जून। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने मंगलवार को पंचायत समिति पाटोदी में चल रहे मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया।
जल ग्रहण विकास के अधिशासी अभियंता ताराचंद ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा पंचायत समिति पाटोदी की ग्राम पंचायत रिछोली व पाटोदी में अभियान अंतर्गत चल रहे कार्यों एवं ग्राम पंचायत खारीनाडी में एस.पी.सी.एल. राजस्थान रिफाईनरी पचपदरा के सी.एस.आर. मद में स्वीकृत तालाब जीर्णाेद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यों को मानसून पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान ग्राम पंचायत रिछोली में जलग्रहण विकास एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना के व्यक्तिगत टांका निर्माण कार्यों व ग्राम पंचायत पाटोदी में वन विभाग के वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रेक्चर कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कार्यों की गुणवत्ता बनाये रखने तथा अभियान में स्वीकृत सभी कार्यों को मानसून पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर द्वारा जलग्रहण विकास विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ग्राम रिछोली में स्वीकृत चारागाह विकास कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पौधों पानी पिलाने हेतु अतिरिक्त वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रेक्चर का निर्माण करने एवं मानसून पूर्व अतिरिक्त वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर के प्रातः कालीन मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्यों के निरीक्षण के पश्चात अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने जिला कलक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों को समय पर पूर्ण करने हेतु विकास अधिकारी पटौदी और अधिशासी अभियंता जलग्रहण विकास के साथ योजना बनाई तथा जिला कलक्टर के निर्देशानुसार निरीक्षण से शेष रहे कार्यों को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की प्रगति की सूचना अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने कार्यालय में देने हेतु अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया तथा गुणवत्ता और शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, जलग्रहण विकास के अधिशाषी अभियंता ताराचंद, पंचायत समिति के विकास अधिकारी संजय कुमार यादव, सहायक अभियंता राकेश माचरा व ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि बाबुराम डऊकिया, भंवरू खान एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button