देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

टैंकरों से अभावग्रस्त क्षेत्रों में किया जल एवं मटकों का वितरण 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

भिवाड़ी में पवित्र ह्रदय एनजीओ के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र भिवाड़ी की अशोक विहार कॉलोनी के पास झुग्गी झोपड़ियों में निवास कर रहे बंजारा बिरादरी एवं गली मोहल्ले में कूड़ा चुगने वाले मजदूर वर्ग के 25 परिवारों के 100 सदस्यों को आज एक पूरा टैंकर का पानी और शुद्ध पवित्र जल से भरे हुए 25 मटकों का वितरण किया गया। इन सभी जरूरतमंद लोगों के बीच में पवित्र ह्रदय एनजीओ के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वर्मा और वॉलिंटियर्स अर्श धामा सहित झोपड़ियों में निवास कर रहे सभी बड़े बुजुर्ग, बच्चे, युवा एवं महिलाओं की पावन उपस्थिति में एनजीओ के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी ने समझाया कि जल ही जीवन है, और जीवन ही महत्वपूर्ण है। जीवन जीना है और जीवन बचाना भी है, इस समय पूरे धरातल पर गर्मी अपने स्वभाव पर है। इस समय जल जीवन बचाना बहुत जरूरी है ।इसी सोच के साथ जीवन बचाने के लिए जल का क्या उपयोग है, जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? जल के द्वारा जीवन कैसे बचाया जाए, इसके लिए विस्तार से बताया गया। जनमानस को इस गर्मी से बचाने के लिए पवित्र ह्रदय एनजीओ के द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। पानी का टैंकर आने पर और जल से भरे हुए मटके मिलने पर झुग्गी झोपड़ियो के सभी सदस्यों के ऊपर खुशी की एक लहर महसूस की गई। पवित्र एनजीओ के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी ने आगे भी यह प्रयास करते रहने का आश्वासन दिया।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button