देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जल ही जीवन है और जल सेवा ही नारायण सेवा- अर्जुन राम मेघवाल 

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

पार्टी के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल द्वारा भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मेघवाल एवं ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर के सानिध्य में जल की सेवा का लाभ पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने उठाया।

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि जल सेवा नारायण सेवा एवं जल ही जीवन है और बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल की सेवा गंगाशहर स्थित महावीर चौक पर पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में की गई। अर्जुन राम जी ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस तरह की सेवा निरंतर चलती रहे यह अपील उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं से की।

आज के इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मोहन सुराणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, ओबीसी जिला अध्यक्ष राजाराम सिंगढ़, मंडल महामंत्री मगाराम नाई, शिखर चंद डागा, प्रकाश मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, शिव बछ, स्वाति छाजेड़, कोषाध्यक्ष मूलचंद दया, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुल्तान चंद बेद, कार्यकर्ता मूलचंद नाहटा, शिव उपाध्याय, रघुवीर प्रजापत, गोपाल नाई, जसकरण नाई, दीपक गहलोत, विमल पारीक, अशोक डागा,मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सीए अंकुश चोपड़ा सहित विभिन्न भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button