देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
ओशी फाउंडेशन द्वारा भिवाड़ी में गुलाब शीतल जल सेवा एवं स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन

*गुलाब शीतल जल सेवा l*
*स्वच्छता अभियान का संदेश l*
धार्मिक समरसता एवं कल्याणकारी कार्यक्रम संस्था के प्राथमिक उद्देश्य में रहा है। इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश मिलता है।
आज ओशी फाउंडेशन द्वारा भिवाड़ी के SBI Bank के सामने गुलाब शीतल जल वितरण का प्रोग्राम संपन्न किया गया, इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, ओशी फाउंडेशन के संस्थापक श्री विवेक शर्मा ने बताया कि, इस तरह के कार्यक्रम गर्मियों में चलते ही रहते हैं, जल सेवा तो बड़ा ही पुण्य का काम है, जैसा कि सभी जानते हैं भिवाड़ी में गर्मी बहुत ज्यादा है, और इसमें हम अगर किसी को शीतल जल पिलाकर थोड़ा सा सहयोग कर सके तो हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है, साथ ही उन्होंने यह संदेश दिया कि इंसान को प्यास लगती है, तो वह कह सकते हैं, लेकिन पक्षी बोल नहीं सकते हैं, तो उनके लिए अपने छत पर पानी जरूर रखें ताकि वो
बेजुबान भी अपनी प्यास बुझा सके l
जल वितरण सेवा के साथ स्वच्छता अभियान का संदेश भी दिया, जल वितरण संपन्न होने के बाद रास्ते में जितना भी ग्लास और कचरा था , हमारी टीम ने वह सब एकत्रित करके डस्टबिन में डालें, जिससे कचरा और गंदगी इधर-उधर न फैले।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा जी, शुभकरण शर्मा, सुशील यादव, प्रमोद शर्मा, राम अवतार प्रजापत, केशव जी, बीजू भाईजी, मनमोहन राणा, सपना राणा, पंकज, मनोज मुद्गल, प्रदीप (PKSM) राधेश्याम, दलवीर,राहुल, दिनेश, शंकर, विष्णु शर्मा, अमन, और टीम के सभी सदस्य जो इस उल्लेखनीय आयोजन में उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel


