बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विधायक अरुण चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनराज चोपड़ा ने बताया कि पंचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की भयंकर समस्याओं व मुख्य रूप से पेयजल योजनाओ को स्वीकृत करने का आग्रह खेड़ से पंचपदरा तक पोकरण फलसुंड लाइन साथ ही धवा डोली , कल्याणपुर , समदड़ी , मुल की ढाणी, नागाणा , नेवरी, थोब , इत्यादि योजना के साथ बालोतरा शहरी क्षेत्र हेतु स्टोरेज की व्यवस्था व बालोतरा जिला हेडक्वार्टर पर रोडवेज डिपो खोलने का आग्रह किया गया। साथ ही बिजली समस्याओ के निराकारण हेतु नये GSS व नए ट्रांसफार्मर हेतु अनुरोध किया मुख्यमंत्री जी ने सभी मुद्दों को ध्यान पूर्वक सुनकर कार्यवाही का आस्वासन दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button