धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा द्वारा कमल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ
समाजसेवा के कार्य करना भाजपा के संस्कार : चौधरी

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा कमल प्याऊ का शुभारम्भ बालोतरा में घंटाघर के पास किया गया।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों में समर्पित है इसी भावना को लेकर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी,सभापति सुमित्रा जैन,पूर्व सभापति पारस भंडारी,जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्याऊ का शुभारम्भ किया गया।
विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि गर्मी में अभी तापमान लगभग 50 डिग्री तक पहुंच रहा है लोगो को हिटवेव से बचाने के लिए निरंतर ठंडे पानी की जरूरत रहती है इसको देखते हुए भाजपा का जनहित में सराहनीय प्रयास है,समाजसेवा के कार्य करना भाजपा का संस्कार है।
इसके साथ ही आमजन से निवेदन है कि धूप में अपने घर से ना निकले व अपना ख्याल रखे,ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहे ताकि कोई भी व्यक्ति हिट स्ट्रोक की चपेट में ना आए।
जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इस प्याऊ का शुभारम्भ किया गया है इस प्याऊ को गर्मी में निरंतर लगाने का प्रयास किया जाएगा जिसकी व्यवस्था भाजपा के कार्यकर्ता संभालेंगे।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह,जिला मंत्री शंकर भाटी,खेताराम माली,चेलाराम चौधरी,विमल मालवीय,गौतम जीनगर,नारायण जीनगर,रमेश वैष्णव,किशोर पंवार,अशोक पालीवाल,गौतम बूथ,वासुदेव अग्रवाल,ओमप्रकाश,ओमप्रकाश माली,लूनाराम माली,राजू माली,धीरज चंदेल,गौतम माली,दिनेश सैनी,राकेश अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


