अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर
भिवाड़ी पुलिस थाना फैज तृतीया ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए, आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार एवं चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई के आदेश अनुसार वांछित अपराधियों के विरुद्ध पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय द्वारा त्वरित एवम प्रभावी कार्यवाही करते हुए 21 मई 2024 को टावर उपकरण एवं मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी सचिन कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह जाति अहीर उम्र 21 वर्ष निवासी हिंगवाहेडा थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस अनुसंधान जारी है।
Subscribe to my channel

