अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के अरावली विहार के गोदाम से लाखों रुपए के सामान चोरी करने वाले तीन मुलजिम हुए गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

भिवाड़ी के अरावली विहार सेक्टर 8 के गोदाम से हुई नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन मुलजिमों को भिवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है बरामद कर लिया गया है। पुलिस अनुसंधान में पाया गया है कि सभी मुलाजिम चोरी, नकबजनी व लूट की वारदात में आदतन अपराधी हैं। गिरफ्तार मुलजिमों के नाम इस प्रकार हैं दीपक पुत्र वीर सिंह जाति जाटव उम्र 28 वर्ष निवासी मिलकपुर भिवाड़ी, बुधराम पुत्र रामचंद्र जाति गुर्जर उम्र 37 वर्ष निवासी मिलकपुर भिवाड़ी, करण पुत्र गोवर्धन जाति गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी मिलकपुर गुर्जर भिवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस अनुसंधान जारी है। यह कार्यवाही भिवाड़ी एसपी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई के निर्देश पर थाना भिवाड़ी के थानाधिकारी हरदयाल द्वारा अंजाम दी गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button