अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत बभनगांवा खुर्द में धड़ल्ले से हो रहा मनरेगा फर्जीवाड़ा

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

गौर,बस्ती – ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से ग्राम पंचायत बभनगांवा खुर्द में मनरेगा एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही है । ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर लूटपाट का खेल जारी है । सरकारी शासनादेश को ताक पर रखकर विकास कार्यों को कराया जा रहा है ।

ग्राम पंचायत बभनगांवा खुर्द में पोखरा खुदाई / सफाई कार्य का ऑनलाइन मस्टर रेल जारी है जिसमें 197 मनरेगा मजदूरों का ऑनलाइन फर्जी हाजिरी लग रहा है । पोखरा सफाई / खुदाई कार्य में 197 मनरेगा मजदूर के स्थान पर धरातल पर मात्र 06 मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हैं ।

 सूत्रों की माने तो ग्राम प्रधान , रोजगार सेवक / महिला मेट , सचिव और तकनीकी सहायक विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं और आपस में सरकारी धन का बंदरबांट की तैयारी में जुटे हैं तथा कई बार ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की घटना को अंजाम भी दे चुके हैं । धरातल पर विकास कार्य कम हो रहा है जबकि कागज में विकास कार्य ज्यादा हो रहा है ।

तेज तर्रार जिलाधिकारी आंद्रा वामसी भी ग्राम प्रधान और सचिव के भ्रष्टाचार के आगे फेल है । ग्राम प्रधान और सचिव उच्च अधिकारियों को गुमराह करके धाधले बाजी में जुटे हैं । ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा किये गये कार्यों से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है।

वही सचिव साहब ने बताया कि 06 मनरेगा मजदूर मौके पर मिले हैं 06 मनरेगा मजदूर की हाजिरी लगेगी बाकी शेष हाजिरी निरस्त कर दी जाएगी।

वही जब बीडीओ से वार्ता की गई तो बीडीओ ने कहा कि जाँच कर कार्रवाही की जायेगी। भ्रष्टाचार में लिप्त विकासखंड गौर की ग्राम पंचायत बभनगांवा खुर्द का है पूरा मामला।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button