LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन को बनाया बिजली विभाग का गोदाम एवं बाहरी मजदूरों का आशियाना

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती (विक्रमजोत ) – ग्राम पंचायत चरथी कथित में ग्राम प्रधान माया चौधरी ने पंचायत भवन को बिजली विभाग का गोदाम बनाया है और बिजली विभाग का गोदाम बनाने के साथ – साथ बिजली विभाग में कार्यरत लखीमपुर खीरी के मजदूरों को रहने के लिए पंचायत भवन के कमरे को दिया है । ग्राम प्रधान माया चौधरी ने सरकारी शासनादेश को ताख पर रख पंचायत भवन में एक कमरे में बिजली के उपकरणों को रखा है और दूसरे कमरे में मजदूरों के रहने के लिए आवास दिया है । पंचायत भवन में गन्दगी का अम्बार लगा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं अगर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पंचायत भवन का समय – समय पर निरीक्षण किया जाता तो पंचायत भवन की ऐसी स्थिति नही होती ।

           सूत्रों के मुताबिक ग्राम पंचायत चरथी कथित में ग्राम प्रधान माया चौधरी द्वारा जमकर मनरेगा घोटाला किया जा रहा है । ग्राम पंचायत में आनलाइन मस्टर रोल जारी करके फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाने का खेल जारी जारी है । मनरेगा कार्य धरातल पर कम कागज में ज्यादा हो रहा है । वर्तमान समय में तीन साइडों का आनलाइन मस्टर रोल जारी है जिसमें 102 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लग रही है और तीन साइड में से दो साइड पर एक भी मनरेगा मजदूर कार्य नही कर रहे हैं एवं साइड पर 06 मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हैं अर्थात् 102 मनरेगा मजदूर के स्थान पर 06 मनरेगा मजदूर तालाब सफाई / खुदाई कार्य कर रहे हैं जो मनरेगा एक्ट के खिलाफ है । ग्राम प्रधान जिम्मेदार अधिकरियों की मिली भगत करके सरकारी धन को लूटने में सफल है । ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक / महिला मेट नही है इसीलिए ग्राम प्रधान माया चौधरी अपना मनचाहा मस्टर रोल जारी करवाकर मनचाहा मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने में मस्त रहती है । यदि ऐसे ही ग्राम प्रधान माया चौधरी द्वारा ग्राम पंचायत में लूट पाट का खेल जारी करेगा तो ग्राम पंचायत का विकास कैसे होगा ? इस सम्बंध में सचिव राम दरश ने बताया कि पंचायत भवन में बिजली विभाग का उपकरण रखने / लखीमपुर खीरी के मजदूर के रहने बारे में जानकारी नही है मैं जाकर देकर और अन्य जानकारी देता हूँ और जे ई ने भी ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्य की जांच करके जानकारी देने के लिए मीडिया टीम से कहा । उक्त प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी विक्रमजोत ने कहा कि जांच करवाकर कार्रवाई करता हूं ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button