अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मनरेगा का हाल रुधौली ब्लाक में बेहाल नही थम रहा भष्टाचार
बहुचर्चित ग्राम पंचायत आमबारी मे जमकर मनरेगा फर्जीवाड़ा जिम्मेदार मौन -गड़ही खुदाई कार्य में फर्जी हाजिरी एवं मशीन प्रयोग से मस्टरोल हुआ था जीरो -ब्लाक प्रशान की मिलीभगत से 15 दिन बाद पुनः मिली स्वीकृति -गाव के उत्तर तरफ गड़ही खुदाई में 50 मजदूरो की लग रही हाजिरी सभी मजदूर नादारद

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती ( रुधौली ) – विकास खण्ड रुधौली के बहुचर्चित ग्राम पंचायत में भष्ट अधिकारियो के चलते मनरेगा मे भष्टाचार नही थम रहा है। ग्राम पंचायत आमबारी में बीते दिनों गांव के उत्तर तरफ गड़ही खुदाई कार्य में 148 मनरेगा मजदूरो की फर्जी हाजिरी लग रही थी एव जेसीबी मशीन लगाकर गड़ही खुदाई करायी गयी थी ग्राम आमबारी मे मनरेगा के नाम पर फर्जीवाड़ा को लेकर सम्मानित सामाचार पत्रो ने प्रमुखता के से खबर भी प्रकाशित किया था । ब्लाक प्रशान द्वारा खूब टाल मोटल किया गया था लेकिन उच्च अधिकारियो के निर्देश के बाद ब्लाक प्रशान की टीम धरातल पर पहुंच कर जांच कर फर्जी हाजिरी एव मशीन प्रयोग के निशान मिलने पर मस्टरोल जीरो किया गया था। लेकिन 15 दिन बीतने बाद पुनः उसी कार्य पर ब्लाक प्रशान के अधिकारियों ने मस्टरोल जारी कर दिया है। एवं फर्जी हाजिरी सिलसिला पुनः जारी है। ग्राम पंचायत आमबारी दो साइडो पर गड़ही खुदाई कार्य चल रहा है। राजस्व गाव मूडडीहा जय प्रकाश के खेत के उत्तर तरफ गड़ही खुदाई कार्य मे काम करे रहे मजदूरों की खख्या 8 से 10 लोगो की है मजदूरो ने बताया और लोग अपने कार्य मे व्यस्त है जब इस पोखरे की खुदाई मे 36 लोगो हाजिरी लग रही है। मजदूरो बताया आमबारी गाव के उत्तर तरफ पोखरे की खुदाई जेसीबी मशीन से हुई ग्रमीण का बयान साक्ष्य क तौर पर मौजूद है वही वर्तमान समय मे आमबारी गांव के उत्तर तरफ पोखरे खुदाई मे एक भी मजदूर काम करते नही मिले फिलहाल 50 मजदूरो की हाजिरी लागाई जा रही है। ग्राम पंचायत आमबारी में हो रहे भष्टाचार से ब्लक प्रशान के जिम्मेदारो के सवाल खड़ा हो रहा है।अभी हाल ही मे इस पोखरे का मस्टरोल जीरो हुआ था दुबारा चालू होने पर भी फर्ज़ी हाजिरी जारी है पूरे मामले को लेकर जब वीडीओ रुधौली से बात करने पर उन्होंने बताया कार्यवाही चल रही है।

Subscribe to my channel


