भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

लायंस क्लब भिवाड़ी ने लगाया नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

भिवाड़ी में लायंस क्लब भिवाड़ी द्वारा शहर की काली खोली स्थित आशियाना तरंग कॉलोनी में, निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 110 मरीज ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर के संयोजक लायन स्क त्यागी ने बताया कि शिविर में गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एवं रेस्पिरेट्री मेडिसिन डॉक्टर ने सेवाएं प्रदान की। इस शिविर में ई सी जी, बीपी, ब्लड शुगर, एवं पीएफटी के साथ आंखों की भी निशुल्क जांच की गई। शिविर के दौरान तरंग आर डब्लू ए के अध्यक्ष भगत सिंह बिधूड़ी, लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अनिल शर्मा, जॉन चेयरपर्सन लायन सावित्री गौतम, लायन नीतू गुप्ता, लायन दिलीप गुप्ता, लायन डॉक्टर सोम प्रकाश यादव मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button