अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

दिन दहाडे बन्दुक की नोक पर नाबालिक का अपहरण

नाबालिक के पिता ने भिवाड़ी महिला थाने मे कराया मामला दर्ज, महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश मे जुटी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. भिवाड़ी मे सोमवार को बन्दुक की नोक पर एक नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। दो बहने दुकान से सामान लेने के लिए करीब 11:30बज़े घर से बाहर गई थी और जब वापस आने लगी तो रास्ते मे बदमाशों ने घेर कर कनपटी पर बन्दुक तान दी। जिससे दोनो नाबालिक घबरा गई। और बदमाश उसे जबरदस्ती हाथ पकड़कर उसका अपहरण कर ले गये। इसको लेकर नाबालिक के पिता ने भिवाड़ी महिला थाने मे लिखित मे शिकायत दी है। नाबालिक लड़की के पिता ने महिला थाने मे लिखित मे दी शिकायत मे बताया कि उसकी दो बेटी सुबह 11:30बज़े बाजार से किराना का सामान लेने गई थी। लड़कियां जैसे ही घर से निकली तो पीछे से मिलकपुर गुर्जर का रहने वाला रोहित पुत्र हारु दायमा पीछे से उसके पास आया और उसने पिस्टल दिखा कर कहने लगा कि जैसा मै कहता हुँ वैसे ही करना वरना तुम्हे बन्दुक से ठोक दूँगा। और उसने उसकी नाबालिक लड़की का हाथ पकड़कर ले जाने लगा तो उसकी दूसरी लड़की ने उस्का विरोध किया लेकिन उसने दूसरी लड़की की कनपटी पर बन्दुक लगाते हुए उसे जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपने साथ थोड़ी दूर पैदल ले गया। और कुछ दूरी चलने के बाद उसे एक गाडी मे बैठाया और फरार हो गया। बदमाश रोहित के साथ एक दोस्त और था। यह पुरी घटना वहाँ पर लगे सी सी टीवी कैमरे मे कैद हो गई। जिसमे बदमाश को नाबालिक लड़की का हाथ पकड़कर ले जाते देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पिता के द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button