भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

गाइड और बुलबुल टोली ने की परिंडे लगाने की शुरुआत 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की गाइड और बुलबुल टोलियो ने मिलकर आज विद्यालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाने की शुरुआत की। गाइड और बुलबुल टोली के प्रभारी रजनेश ने बताया कि गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है, इसी को ध्यान में रखते हुए आज विद्यालय की गाइड और बुलबुल की टोलियां जिनमें कक्षा 2 की पुष्पा, शिवानी, कक्षा 3 की बुशरत, जीविका, छवि एवं कक्षा 6 की मोनिका बुलबुल टोली में शामिल रहे। जबकि गाइड ग्रुप में कक्षा 7 की पलक एवं कक्षा 9 की किरण, साक्षी, एकता, खुशी और भावना शामिल रहे। जिन्होंने मिलकर विद्यालय और अन्य स्थानों पर परिंडे लगाए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button