अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

मामूली कहा सुनी को लेकर सिक्योरिटी गार्ड ने कर्मचारी को मारा चाकू

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा भिवाड़ी

 

भिवाड़ी के फैज थर्ड थाना अंतर्गत यूसीएस केम स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड विवेकानंद ठाकुर पुत्र भगवान नारायण उम्र 35 वर्ष ने मामूली कहा सुनी को लेकर इस स्कूल में कार्य करने वाले एक कर्मचारी यूनिन पुत्र कृष्णन उम्र 58 वर्ष को हाथ एवं कुल्हों में चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्कूल के कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, एवं गंभीर हालत में भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर गुरुग्राम रेफर कर दिया, गुरुग्राम के रॉकलैंड हॉस्पिटल में मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मुलजिम विवेकानंद ठाकुर को आईपीसी की धारा 323, 307 एवं 341 के तहत गिरफ्तार कर लिया है एवं अनुसंधान जारी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button