देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

हनुमान जयंती एवं पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

हनुमान जयंती एवं पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। जिला राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर में 10 परिंडे लगाते हुए अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी नागरिकों को अपने निवास, फैक्ट्री स्थल पर अथवा सार्वजनिक स्थलों पर, उचित स्थान पर, पक्षियों के लिए चुगे एवं पीने के पानी की व्यवस्था के लिए पर परिंडे लगाकर *प्राणी मात्र की सेवा* के प्रति अपना कर्तव्य निर्वाहन करना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी हीरालाल प्रजापत ने कहा कि भीषण गर्मी में 125 परिंडे लगाए जा चुके हैं और आज मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप देवात के सानिध्य मे राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर में 10 परिंडे लगाए गए तथा शीघ्र ही अन्यत्र 75 और परिंडे लगाए जाएंगे। उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण निदेशक जवाहरलाल हुडिया, जोन सचिव जवेरीलाल मेहता ,गौतम चंद दांती,भंवरलाल भंडारी सहित सदस्य ने भाग लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button