अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पीड़ित महिला ने पड़ोसी पर लगाया रात में घर में तोड़फोड़ करने का आरोप जांच में जुटी नगर पुलिस

संवादाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती ( नगर ) – नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया मिश्र में सरोज देवी पत्नी राकेश कुमार ने पड़ोसी पर रात में चोरी से घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है और नगर थाने में तहरीर देकर उक्त प्रकरण की जांच एवं कार्रवाई की मांग किया है । पीड़ित सरोज ने आरोप लगाया है कि हमारा पूरा परिवार सो रहा था । आज दिनांक – 20 -04 -24 को सुबह लगभग 4:30 बजे घर के अंदर से खटपट की आवाज सुनाई दिया और दरवाजा खोला तो देखा कि पड़ोसी परदेसी पुत्र फागू , रवि , राहुल , रोहित पुत्रगण दीनानाथ एक साथ मिलकर हमारे घर में सेंध काट रहे थे जिस पर मां पुत्री ने मिलकर आवाज़ लगाई तो अंजनी पुत्र परदेसी भानमती पत्नी परदेसी के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी ईट लेकर हम सभी पर टूट पड़े और सब्बल से दीवाल भी गिराने लगे तथा मना करने पर ईंट फेंकना चालू कर दिए साथ ही भद्दी – भद्दी गाली दिए । ईट फेंकने के कारण हमारी पुत्री रिंकी पत्नी राकेश को चोट लग गई है और चोट अधिक लगने के कारण बहुत दर्द भी हो रहा है जबकि मैं स्वयं ( सरोज ) खुद ऑपरेशन कराई हुई हूं । हम सभी ने देखा तो परदेसी सेंध काट कर हमारे घर के अंदर थे तथा एक बोरा गेहूं और एक बोरा चावल भी उठा ले गए । इसके पूर्व भी यह परिवार दो बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है एक बार मारपीट कर कान से सोना छीन लिए थे तथा दूसरी बार कमरे के अंदर से नगद धन मोबाइल एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ कागजात को चोरी किए थे जिसके क्रम में आपके यहां से दोनों बार धारा 107 ,116 ,151 की कार्रवाई हो चुकी है । दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से कभी भी दबंग बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं । इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में तहरीर मिला है जांचकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button