गुनामध्य प्रदेश

नगर की यातायात व अन्य समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को व्यापार एवं उद्योग महासंघ ने अवगत कराया

(जिला संवाददाता :- करण सिंह ठाकुर) 

गुना नगर में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं एवं सड़क चोंडीकरण का निर्माण कार्य के चलते लग रहे जाम से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन सभी समस्याओं को लेकर व्यापार एवं उद्योग महासंघ द्वारा जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए बताया कि शहर के मध्य से निकले पुराने एबी रोड के चौड़ीकरण कार्य के चलते लगातार जाम की स्थिति बन रही है सड़क के दोनों और 2 फीट गहरी खुदाई कर दी गई है जिससे दोपहिया वाहन व राहगीर आये दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उद्योग महासंघ के राजेश अग्रवाल व राजकुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि अप्रैल माह में शादी विवाह का सीजन प्रारंभ हो गया है अधिकांश मैरिज गार्डन शहर के मध्य पुरानी एवी रोड पर स्थित है जहां एक और बारातों की भीड़ होगी ब दो पहिया वाहन चार पहिया वाहनों की आवाजाही चरम पर होगी वहीं दूसरी ओर मंडी में कृषि उपज की बंपर आवक का समय होने से समस्या और विकट होने की आशंका है। व्यापार एवं उद्योग महासंघ व होटल एंड मैरिज गार्डन एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए कहां की शहर की यातायात व्यवस्था अवरुद्ध न हो इसके लीये शहर में बड़े बाहनो की एंट्री का समय रात्रि 10:00 बजे के स्थान पर 12:00 बजे तक किया जाए तथा भारी वाहनों को बाईपास होकर ही निकला जाए जिससे शहर में दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो सके।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button