*थाना ईसानगर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त मो0 खालिद पुत्र अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक ईसानगर के नेतृत्व में आज दिनांक 19.03.2026 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत 82/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4(1) पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मो0 खालिद पुत्र अब्दुल कादिर नि0 ग्राम टिकुवापारा थाना रामगाँव जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।