देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराजस्थानशिक्षा

कनाना मेला स्थल पर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

*पोस्टर, स्लोगन, रंगोली एवं फड़ से दिया मतदाता का संदेश*

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

*लोकसभा आम चुनाव 2024*

बालोतरा, 01 अप्रैल। पचपदरा सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार के निर्देशानुसार कनाना मेले में सोमवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक किया गया।

पचपदरा सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि स्वीप नोडल अधिकारी प्रभु राम चौधरी, प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, विकास अधिकारी हीरा लाल, तहसीलदार गोपी किशन पालीवाल, स्वीप सहयोगी भँवरा राम झुरिया ने भाग लेते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कनाना मेला स्थल पर पोस्टर, बैनर, बैज, स्लोगन तख्तियों से मतदाता जागरुकता का संदेश दिया। साथ ही भगवती राव के द्वारा मतदाता जागरूकता गीतों के साथ फड़ से मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली बना मतदाता जागरुकता का संदेश दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button