बाड़मेर, 29 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024 की नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत दूसरे दिन किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया।
रिटर्निंग अधिकारी निशांत जैन ने बताया कि नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत 4 अप्रेल, 2024 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय (न्यायालय कक्ष, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बाड़मेर) में स्वीकार किए जाएंगे। 31 मार्च को रविवार तथा 1 अप्रेल (सोमवार) को वार्षिक बैंक खाता बन्दी होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा जिससे इन दोनों दिवसों पर नाम निर्देशन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वही 5 अप्रेल, 2024 को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 8 अप्रेल, 2024 तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।