अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

अलवर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर किया यादव का भव्य स्वागत* 

 

जयबीर सिंह खैरथल तिजारा।

आज दिनांक 29 मार्च, 2024 को अलवर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव जनसम्पर्क के तहत विधानसभा क्षेत्र अलवर ग्रामीण के गांव नांगलहीरा पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में मोर्चा के सैकडों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने भूपेन्द्र यादव को 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया एवं उन्हें विजयी होने का आर्शीवाद दिया।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने स्थानीय निवासियों से आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाये एवं स्थानीय निवासियों ने भी मेवाती को विश्वास दिलाया है कि वह अधिक से अधिक मतदान करके भाजपा को विजयी बनाने में पूर्ण सहयोग करेगी।इस दौरान अलवर ग्रामीण विधानसभा से पूर्व विधायक जयराम जाटव, भाजपा नेता सोहेल हिंदुस्तानी,भाजपा मंडल बहादरपुर अध्यक्ष सतवीर सिंह यादव, महामंत्री विक्की, भाजपा नेत्री रिंकी वर्मा, जय भगवान जाटव, देशराज खेरेरा,भी साथ मौजूद रहे। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब खान, प्रदेश मंत्री आलम शौकीन, मोर्चा अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष इब्राहीम खान, अलवर उत्तर के जिलाध्यक्ष सहरूदीन खान, मोर्चा अलवर दक्षिण के जिला महामंत्री समसूदीन, जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, बूटा सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मुनीम खान, जिला मंत्री मजीदा खान, बड़ौदा मंडल अध्यक्ष आसम खान, नईम खान, संजय खान, लक्ष्मणगढ़ मंडल महामंत्री इब्राहिम खान, भाजपा मंडल मंत्री रणधीर सिंह, राजेश सरपंच,सद्दाम खान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button