देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानव्यापार

तिलवाड़ा पशु मेला की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 28 मार्च। 01 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले तिलवाड़ा पशु मेले की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक से तिलवाड़ा पशु मेले की पूर्व तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेला परिसर को समतल करने तथा मेला परिसर में आवंटित दुकानों के पास एकत्र जल की निकासी के निर्देश दिए। साथ ही मेला मैदान तक पहुंचने वाले सड़क मार्ग का समय पर पेचवर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसी रोड से गाड़ियों को नीचे उतारने के लिए रैंप बनाने के निर्देश दिए। डाक बंगले में कबाड़ सामग्री को नीलाम कर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने मेला अवधि में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला परिसर में व्यापारियों और श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ठहराव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पुलिस उपअधीक्षक धमेंद्र यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत,समस्त उपखंड अधिकारी एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button