उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षा

सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – राजकीय महाविद्यालय सेहमों, बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अन्तर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय सेहमों बस्ती के प्राचार्य डॉ॰ अतुल कुमार पाण्डेय रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। शिविर के अंतिम दिन प्रथम सत्र में स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गायन, नाटक आदि प्रस्तुत किया।

शिविर के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि महोदय ने स्वयं सेवकों को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रिज़वान अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉ० श्याम मनोहर पाण्डेय, डॉ० आनन्द कुमार पाण्डेय, डॉ० प्रीति वर्मा, श्री शैलेन्द्र कुमार, श्री मोहित सोनी, डॉ० कृष्णकान्त मिश्र, श्री परमानन्द सिंह जी, विमलेश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश, रिंकू, पवन कुमार, वीरेन्द्र कुमार ,सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button