उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

लोक सभा चुनाव के कलेक्ट्रेट में एकल विण्डों सिस्टम स्थापित – जिलाधिकारी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राजनैतिक दलों/प्रत्याशियों व अन्य कतिपय व्यक्तियों द्वारा वाहन, रैली, जनसभा आदि के संबंध में कलेक्टेªट में एकल विण्डों सिस्टम स्थापित है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने बताया है कि इस कार्य हेतु उप जिलाधिकारी रामकृष्ण, मो.नं.-8349033257 को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होने बताया कि गठित एकल विन्डो सिस्टम में प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आनलाइन/आफलाइन अनुमति संबंधी आवेदनों का निस्तारण संबंधित विभाग से प्राप्त एन.ओ.सी. के आधार पर 24 घण्टे के अन्दर किया जायेंगा। उन्होने बताया कि आफलाइन प्राप्त आवेदनों का विवरण Encore पर फीड करना तथा निर्गत अनुमति की प्रति संबंधित ए.आर.ओ. संबंधित निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी टीमो व कंट्रोल रूम को देंगे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button