उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षा

शिविर के छठवे दिन आयोजित की गयी क्रीड़ा प्रतियोगिता

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – राजकीय महाविद्यालय सेहमों, बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अन्तर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन प्रथम सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ अतुल कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयिजन किया गया जिसमें बैडमिंटन और गोलाफेंक खेल में स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के एकल महिला बैडमिंटन स्पर्धा में मीनाक्षी चौधरी ने विजेता का खिताब हासिल किया। उपविजेता का खिताब सूबी त्रिपाठी को प्राप्त हुआ।

गोलाफेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीतिराव, दूसरा स्थान सरिता कुमारी और तीसरा स्थान शान्ति चौहान ने प्राप्त किया।

शिविर के दूसरे सत्र में लैंगिक समानता पर व्याख्यान आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डा० मोहित सोनी जी रहे। जिन्होंने स्वयं सेविकाओं को स्वयं से सशक्त होने और बिना भय के शिक्षा और रोज़गार के क्षेत्र में आने के लिए आह्वान किया। उन्होंने महान महिलावादी सिमोन दी बुआ का कथन “पैदा नहीं होतीं,बनाई जाती हैं।” का उदाहरण देकर स्वयं सेवको और स्वयं सेविकाओं से कहा कि समाज में हर अभिभावक को लड़कियों के अधिकारों को देने के लिए आगे आना होगा। पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं को आगे बढ़ने का सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराए। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रिज़वान अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉ० श्याम मनोहर पाण्डेय, डा० प्रीति वर्मा, डा० शैलेन्द्र कुमार, डॉ० कृष्ण कान्त मिश्र, परमानन्द सिंह जी, विमलेश कुमार श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार रिंकू, कमलेश कुमार कन्नौजिया, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button