*लोकसभा चुनाव 2024 भारतीय जनता पार्टी दिनांक 21 मार्च को लघु उद्योग मंडल बालोतरा जिला की बैठक संपन्न हुई जिसमें भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश जी चौधरी, श्री जोराराम जी कुमावत केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, श्री डां अरुणजी चौधरी विधायक पचपदरा, बालोतरा भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री राजेन्द्र बोराणा, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम जी चौधरी के समक्ष मेघवाल समाज के समाजसेवी श्री हंसराज (बारुपाल) मेघवाल बालोतरा ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद मेघवाल के नेतृत्व में एवं बाबूलाल नामा के प्रयासों से कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा दुपट्टा पहनाकर हंसराज जी बारुपाल का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।*