उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन निकाली गयी मतदाता जागरुकता रैली

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती -राजकीय महाविद्यालय सेहमों, बस्ती के प्राचार्य डॉ० अतुल कुमार पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिन प्रथम सत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। राजकीय महाविद्यालय सेहमों, बस्ती के प्राचार्य डॉ० अतुल कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शिविर स्थल से रवाना होकर, निकट गांव देईडीहा पहुंची। इस दौरान स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने गांव के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया तथा आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविककाओं ने गांव के लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए कहा। उन्होंने जाति, धर्म, लिंग से परे हटकर सच्चे एवं ईमानदार प्रतिनिधि को मत देने के लिए लोगों से आग्रह किया। स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने गांव के लोगों को बताया कि आपका मत अमूल्य है और इस अमूल्य मत को अमूल्य बनाए रखने के लिए आप सबको और समाज को सचेत रहना होगा, साथ ही हर प्रकार के लालच से दूर रहना पड़ेगा। रैली पुनः देईडीहा ग्राम से प्राथमिक विद्यालय देईडीहा शिविर स्थल पहुंची।

शिविर के दूसरे सत्र में ‘मतदान हमारा कर्तव्य’ विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 10 स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रिज़वान अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉ० श्याम मनोहर पाण्डेय, डॉ० आनंद कुमार पांडेय, डॉ० प्रीति वर्मा, मोहित सोनी, डॉ० कृष्णकांत मिश्रा, परमानंद सिंह जी, विमलेश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार रिंकू, वीरेन्द्र कुमार, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button