बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
एकं के बाद एक मिली बड़ी सौगात विधायक सारस्वत के प्रयास रंग लाए

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
विधानसभा चुनाव के समय क्षेत्र के चर्चित मुद्दे और क्षेत्रवासियों की लंबे अर्से से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के प्रयास रंग लाए और श्री डूंगरगढ़ वासियों को बीदासर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिली है।
विधायक महोदय द्वारा चुनाव पूर्व किए गए तमाम वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र को एक के बाद एक सौगात मिल रही है।
बीदासर श्रीडूंगरगढ़ रोड पर रेलवे फाटक की समस्या से कस्बे सहित दर्जनों गांवों के नागरिक पीड़ित थे। जिसके निराकरण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। विधायक श्री ताराचंद सारस्वत विधायक बनने के बाद से ही इस चर्चित मांग को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे। विधायक ने 12 फरवरी को पीडब्लूडी चीफ को प्रस्ताव भेजा और मुख्यमंत्री महोदय एवम पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी से लगातार मिल कर इस समस्या के समाधान के लिए ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे। आखिर विधायक महोदय के प्रयासों से केंद्र सरकार ने आज ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की ओर इसके लिए 44.32 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई हैं। विधायक महोदय ने इस लंबित मांग को पूरा करने के लिए विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी,केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इधर क्षेत्र के लोगों में इस घोषणा से खुशी की लहर है और आमजन भी विधायक महोदय द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार वयक्त कर रहे हैं। विधायक सेवा केन्द्र में आभार व्यक्त करने वाले बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आ रहें हैं।रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू द्वारा भी लम्बे समय से मांग की जाती रही है।रेल सेवा संघर्ष समिति द्वारा मंत्री महोदय तथा विधायक ताराचंद सारस्वत का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।लोगों को आशा है कि शीघ्र ही पुन्दलसर श्रीडूंगरगढ़ कटानी मार्ग पर आर यू बी की स्वीकृति जारी होगी। जिसका तकमीना भी साढ़े तीन करोड़ का बन चुका है।

Subscribe to my channel


