गुनामध्य प्रदेश

जिले में असमय ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट..

जिले की राजस्व टीम तत्परता से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सर्वे कर, ले रही हैं नुकसान का जायजा.

( जिला ब्यूरो चीफ विकास अन्नोटिया) 

गुना कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों की टीम द्वारा विगत दिवस हुई जिले में असमय बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल क्षति का गुना नगरीय तहसील के अंतर्गत सकतपुर एवं चक सकतपुर ग्राम में मौके पर जाकर जायजा लिया और फसल क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

इसी क्रम में अनुभाग गुना के अंतर्गत तहसील गुना ग्रामीण के पिपरोदा केशराज, इमझरा,बेहटाघाट,रिछेरा चौरोल एवं गोरा ग्रामों में असामायिक हुई तेज हवा पानी के साथ ओलावृष्टि के संबंध में सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन अलर्ट हो गया राजस्व टीम द्वारा तत्काल राहत राशि हेतु सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं

दिनांक 02 मार्च 2024 को तहसील गुना के साथ साथ तहसील बमोरी के विलास बिशोनिया किशनगढ़ में हुई ओलावृष्टि क़ा कलेक्टर के आदेशानुसार राजस्व एवं क़ृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा तत्काल राहत राशि का सर्वें कार्य किया प्रारंभ किया गया। मौके पर अपर कलेक्टर श्री मुकेश कुमार शर्मा,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुना श्री दिनेश सावले एवं उप संचालक क़ृषि श्री ए के उपाध्याय सहित तहसीलदार बमोरी श्री गजेंद्र लोधी, तहसीलदार नगर गुना श्री गौरी शंकर बैरवा, तहसीलदार ग्रामीण गुना श्री कमल मंडेलिया व नायब तहसीलदार श्री जयप्रकाश गौतम व श्री देवदत्त गोलिया,राजस्व निरीक्षक शत्रुघ्न रघुवंशी,कुलदीप गुप्ता व पटवारी गण द्वारा ग्रामो क़ा भ्रमण कर किसानो से फ़सल क्षति की जानकारी ली.तहसीलदार/नायब तहसीलदार म्याना व गुना नगर ग्रामीण एवं बमोरी द्वारा राजस्व दल के साथ समन्धित ग्रामों में पहुंचकर पीड़ित कृषकों एवं जनप्रतिनिधि से फ़सल क्षति की जानकारी लेकर मौका मुआयना कर ओलावृष्टि से फ़सल क्षति क़ा प्रारम्भिक आकलन किया गया एवं तहसील गुना नगर के ग्राम सकतपुर में नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर सुश्री मंजुषा खत्री व श्री अमित सोनी द्वारा भी ग्रामो मे उपस्थित होकर फ़सल क्षति क़ा जायजा लिया।
कलेक्टर के निर्देशानुसार तत्काल प्रत्येक ग्राम में तीन-तीन दल का गठन कर सर्वे कार्य कराया जा रहा है।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button