खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ योगी ने की जनसुनवाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा में चंद्रलोक सिटी स्थित विधायक कार्यालय पर आज विधायक बाबा महंत बालक नाथ योगी ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने अपनी समस्याएं बाबा के सामने रखी, विधायक बाबा बालक नाथ योगी ने कुछ समस्याओं का तुरंत ही समाधान किया जबकि कुछ समस्याओं को गंभीरता से लिया और भविष्य में निस्तारण करने की बात कही। इस अवसर पर विधायक ने श्री बाबा मस्तनाथ मठ स्थल बोहर सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ जी की पुण्य स्मृति में लगने वाले तीन दिवसीय सालाना मेला 2024 दिनांक 16 मार्च से 18 मार्च तक इस अलौकिक समागम में सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बने। साथ ही इस मेले में विशाल इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जा रहा है जो कि सोमवार 18 मार्च को रहेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 151000 जबकि द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपए एवं तृतीय पुरस्कार ₹51000 वही चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 31000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा और भी बहुत से अन्य आकर्षक इनाम दिए जाएंगे, जिसमें आप सभी सह परिवार सादर आमंत्रित हैं। इस सिद्ध पीठ के गद्दीनशीन महंत विधायक बाबा बालक नाथ योगी हैं जो कि तिजारा विधानसभा से विधायक एवं पूर्व सांसद अलवर राजस्थान है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button