गुनामध्य प्रदेश

नव उद्यमियों के लिए कौशल, सृजन एवं मार्गदर्शन के लिए किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

गुना । शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय गुना में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ट के अंतर्गत एम.एस.ई भारत सरकार विभाग द्वारा प्रायोजित एवं उद्यमिता विकास केन्द्र सेडमैप भोपाल द्वारा आयोजित जिले के विषय विशेषज्ञों द्वारा नव उद्यमियों का सृजन एवं मार्गदर्शन तथा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. विनीता जैन द्वारा एक सफल उद्यमी के विशेष गुण आत्मबल, आत्मविश्वास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री उमेश पाठक जिला समन्वयक सैडमैप द्वारा किया गया। श्री पाठक ने परियोजना परिपत्र आदि कैसे बनाएं, उसकी जानकारी छात्राओं के साथ साझा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. सतीशचंद्र चतुर्वेदी सेवानिवृत्त प्राध्यापक ने छात्राओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने एवं बाजार की आवश्यकता के अनुसार रोजगार स्थापित करने के लिए उपयुक्त सुझाव प्रदान किए। उपस्थित अतिथियों में भारतीय स्‍टेट बैंक के प्रबंधक श्री दीपेन्द्र रघुवंशी ने छात्राओं को रोजगार स्थापित करने हेतु लोन प्राप्त करने हेतु बैंक फायनेंस योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। श्री जी.एस. रघुवंशी उप संचालक उद्यानिकी विभाग ने किंचन गार्डन, जैविक खेती, शंकर फसलों, हाइब्रिड प्रजाति की फसलों के संबंध में, कृषि विज्ञान, कांटेक्ट पायजन, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खेती फफूंद नाशक दवाईयों, कीटनाशक दवाओं के संबंध में ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में आभार स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. रूपाली रावत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्‍यापक डॉ. के.व्ही. बुनकर, श्री केके नंदा, श्री अनूप श्रीवास्तव, श्रीमती आशा बाथम, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. पूनम पारीक, कु. कीर्ति सोनी, श्रीमती सोनू सिसोदिया, श्री प्रशांत आर्य, श्री जावेद अली, मिथुन धाकड़, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button