अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

सरकारी स्कूल मे नकबजनी की वारदात को अन्जाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

दिनांक 05.02.2024 को कालाका गांव की सरकारी स्कूल मे नकबजनी की वारदात को अन्जाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश रामकिशन उर्फ बिल्लू उर्फ गांगूली गिरफ्तार |

→ पूर्व मे लूट, नकबजनी, चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज है हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर उक्त घटना पर श्रीमान द्वारा प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी श्री महेन्द्रसिंह सउनि0 के नेतृत्व में टीम गठित कर जल्द से जल्द मुल्जिमों की पहचान कर दस्तयाब करने के निर्देश दिये गए। जिस पर श्री महेन्द्रसिंह सउनि० व टीम सदस्यों द्वारा मुखबीरों से सम्पर्क किया गया व स्कूल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों से सुराग लगाने का प्रयास किया, काफी प्रयासों के बाद थाना भिवाडी के हिस्ट्रीशीटर बदमाश रामकिशन उर्फ बिल्लू उर्फ गांगूली पर संशय हुआ जिस पर हिस्ट्रीशीटर के मोबाईल नम्बरों का साईबर सेल भिवाडी मे पदस्थापित कानि0 सतीश न० 625 द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया गया । हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घटना को अन्जाम देने की प्रबल सूचना प्राप्त होने पर श्री महेन्द्रसिंह सउनि० मय जाप्ता द्वारा रामकिशन उर्फ बिल्लू उर्फ गांगूली को दस्तयाब किया गया । मुल्जिम ने पूछताछ पर उक्त घटना को अपने साथी हक्कू पुत्र इसराईल खां जाति मेव निवासी झिवाणा थाना चौपानकी के साथ मिलकर अन्जाम देना स्वीकार किया है।

गिरफतारी :- प्रकरण मे मुल्जिम रामकिशन उर्फ बिल्लू उर्फ गागुंली पुत्र मदनलाल जाति ब्राहम्ण उम्र 43 साल निवासी खिजूरीवास थाना भिवाडी जिला खैरथल – तिजारा राज० को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी :- प्रकरण मे गिरफतारशुदा मुल्जिम रामकिशन उर्फ बिल्लू उर्फ गागुंली के कब्जे से स्कूल से चोरी गए 2 गैस सिलेण्डर बरामद किये गए है, म्यूजिक सिस्टम की बरामदगी शेष है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button