LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
मानक विहीन नाली निर्माण से नाराज वार्ड के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
भ्रष्टाचारियो के आगे बेबस हुआ बभनान नगर पंचायत

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बभनान, बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लाख जतन किया जाता हैं कि सरकार की साख पर कोई आंच न दिखाये लेकिन मुख्यमंत्री के लाख जतन करने के बावजूद भी नगर पंचायत बभनान में भयंकर रूप से सरकार के इरादों पर पानी फेरने में तेजी से जुटा है बता दें कि आदर्श नगर पंचायत बभनान वार्ड नं.5 लोहिया नगर में इंटरलॉकिंग सड़क तोड़कर नाली निर्माण कराया जा रहा है। और वह भी मानक के अनुसार न होने से विरोध प्रदर्शन करते हुए गुणवत्ता कराए जाने की मांग की है। वार्ड नं.5 लोहिया नगर में आठ महीने पहले इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया गया था।
आदर्श नगर पंचायत बभनान में विकास कार्यों को करने के लिए शासन द्वारा आए हुए धन का दुरुपयोग मनमाने तरीक से किया जा रहा है। इसकी चिंता न तो चेयरमैन को है और न ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को। आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य भी सबसे घटिया किस्म की पीले ईटों से कराया जा रहा है। ऐसे में नाली में निर्धारित मानक के अनुसार सीमेंट व बालू का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है। विकास के नाम पर सरकारी धनों का बंदरबांट किया जा रहा है। लेकिन जुड़ाई हेतु तैयार मसाला का न तो कोई रेशियो है और न कोई मानक है। जहाँ उक्त नाली निर्माण कार्य अव्वल ईंटों के जगह पर पीले ईंट से किया जा रहा है। वहीं जुड़ाई कार्य में मौरंग नदारद है, मात्र सीमेंट व बालू का उपयोग हो रहा है। तथा नाली में जमकर धन उगाही करने में लोग काफी तेजी से जुट गये है। इस नाली निर्माण में ठेकेदार के द्वारा जमकर अनियमितता किया जा रहा है। यहां तक कि इस प्रकार किया जा रहा नाली निर्माण कार्य के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी भी पुरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है। विकास का डंका बजाने वाले अध्यक्ष के ऊपर उठ रही उंगली भ्रष्टाचारियो के आगे बेबस हुआ बभनान नगर पंचायत।
वार्ड नं. 5 लोहिया नगर के निर्वाचित सभासद सुनीता यादव ने बताया कि जो नाली निर्माण कराया जा रहा है। और वह भी मानक के अनुसार न होने से लोग विरोध कर रहे हैं। विकास के नाम पर सरकारी धनों का बंदरबांट किया जा रहा है।
मानक के अनुसार नाली निर्माण न होने से वार्ड के लोगो ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड के निवासी राजेश बहादुर, ठाकुर प्रसाद, संतराम चौहान, राजेश वर्मा, विवेक वर्मा, रघु चौहान, राधेश्याम चौहान,घपोली चौहान,अर्जुन चौहान रानी देवी,संगम देवी आदि ने बताया कि बगल में जमीन होने के बावजूद ठेकेदार मनमानी करते हुए इंटरलॉकिंग सड़क को उजाड़ कर नाली निर्माण कर रहे हैं जो पूरी तरह गलत है।

Subscribe to my channel


