उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का फंदे से लटका मिला शव,मौके से मिला सुसाइड नोट

संवाददाता वशीम अहमद

 

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार सुबह सरकारी आवास में 29 वर्षीय महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका हुआ मिला।जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ तमाम अधिकारी पहुंच गए।घटनास्थल पर छानबीन की गई।मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है।इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह अपने कोर्ट में नहीं पहुंचीं।साथी जजों ने ज्योत्सना के नंबर पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कर्मचारियों के मुताबिक जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का मारकर आवास का दरवाजा खोला। तब पुलिस अंदर घुसी। अंदर एक कमरे में पंखे से ज्योत्सना का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया।

बता दें कि 29 वर्षीय ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। ज्योत्सना बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। बदायूं में ज्योत्सना की दूसरी पोस्टिंग थी। इससे पहले अयोध्या में भी तैनात रह चुकी थीं। ज्योत्सना साल 2019 में सिविल जज बनी थीं।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर छानबीन के दौरान कुछ अभिलेख मिले हैं, जो घटनाक्रम से संबंधित हो सकता है। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कराई जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button