उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ससम्मान वनक्षेत्राधिकारी कप्तानगंज हीरा लाल अवस्थी को दी गई विदाई

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती ( कप्तानगंज ) – वन क्षेत्राधिकारी हीरा लाल अवस्थी को वन विभाग बस्ती द्वारा भावभीनी विदाई दी गई । वन क्षेत्राधिकारी हीरा लाल अवस्थी ने कप्तानगंज क्षेत्र में अपने कार्यों से अमिट छाप छोड़ दिया है । वन क्षेत्राधिकारी के द्वारा किये गये कार्यों की क्षेत्र में सराहना हो रही है । कप्तानगंज रेंज के अन्तर्गत कहीं भी अवैध हरे पेड़ों के कटने की सूचना पर तत्काल वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते थे । कप्तानगंज क्षेत्र में वन माफियाओं के खिलाफ अवैध हरे पेड़ों की कटान से सम्बंधित काफी मुकदमें दर्ज है । हीरा लाल अवस्थी की तैनाती वर्ष 1986 ई० में विकासखण्ड हैदरगढ़ जिला – बाराबंकी कार्यालय में बाबू के पद पर हुई थी । वन विभाग बाराबंकी में 15 वर्षों तक कार्यरत रहे । वर्ष 2001 में अब्दुलागंज बहराइच में वन क्षेत्राधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई थी । वन क्षेत्राधिकारी हीरा लाल अवस्थी मुख्य रूप से ग्राम पंचायत – पेचरुआ पोस्ट – खरसचिया तहसील – हैदरगढ़ जिला – बाराबंकी के निवासी थे । कप्तानगंज वन क्षेत्राधिकारी के पद पर लगभग 07 माह पहले कार्यभार ग्रहण किया था दिनांक – 31-01-2024 को वन क्षेत्रीय अधिकारी कप्तानगंज के पद से सेवानिवृत्त हो गए । विदाई समारोह में वन विभाग बस्ती के समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button