ब्रेकिंग न्यूज़

सपा ने शुरू किया पीडीए पखवाड़ा देश को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है भाजपा – राम प्रसाद चौधरी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

बस्ती – समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को कप्तानगंज और हर्रैया में पीडीए पखवाड़ा जन पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी, जातिगत जनगणना पीडीए पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव में गरीबों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यक साथियों को बराबरी का हक, रोजगार दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जिताने का आवाहन किया गया।
पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लोकसभा बस्ती के प्रभारी राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देश के इकलौते नेता हैं, जो समाज के उपेक्षित वर्गों, गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं. जबकि सत्ताधारी भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है. बीजेपी देश को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है. बिहार में मुख्यमंत्री रहते कर्पूरी ठाकुर ने जिस प्रकार पिछड़े वर्गों को आरक्षण देकर उनका सम्मान बढ़ाया. उसी तरह से अखिलेश यादव आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। पीडीए के दबाव में ही भारत सरकार को जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देना पड़ा। जनहित में सपा का संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।
सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सपा सदैव विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। पीडीए सम्मेलन के माध्यम से सपा समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ेगी। उन्होने उपस्थित लोगों का आवाहन किया कि वे सपा की नीति, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाये जिससे सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन का लक्ष्य पूरा हो।
विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, रन बहादुर यादव, मो. स्वालेह, हृदयराम यादव, समीर चौधरी आदि ने सपा सरकार के कार्यों की याद दिलाते हुये कहा कि भाजपा गरीबों, किसानों, नौजवानों का हक छीनकर पूंजीपतियों को मजबूत कर रही है। इनके षड़यंत्रोें से सावधान रहना होगा। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और समाज के सभी वर्गो के लोग परिवर्तन लायेंगे।
पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य रूप से तूफानी यादव, रहमान सिद्दीकी, पंकज मिश्र, धमेन्द्र, चन्द्र प्रकाश चौधरी, जगराम यादव, विद्या सागर, दयाशंकर, अनिल पटेल, राहुल सिंह, अरविन्द यादव, राजू सिंह, जिलाजीत, श्याम सुन्दर यादव, रानू सिंह, नीलू सिंह, नन्हें यादव, प्रवीण पाठक, गुलाम गौस, दिलीप यादव, सुनील यादव, विजय यादव, रघुनाथ यादव, कैलाशनाथ शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button