उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने निकाली रैली

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। जनपद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रैक्सिस विद्यापीठ संस्थान के विद्यार्थियों ने विचार गोष्ठी एवं जागरूकता हेतु रैली निकालकर जनमानस से मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम सदर तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूधौली शाहिद अहमद व तहसीलदार रवि यादव एवं समस्त राजस्व निरीक्षक समेत विद्यार्थियों ने मतदान की शपथ ली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुधौली शाहिद अहमद ने सभी बच्चों को तथा हर समाज से हर एक व्यक्ति को वोट देने की अपील की। तहसीलदार रवि यादव ने मतदाता स्थापना दिवस पर चर्चा करते हुए मतदान की उपयोगिता को विद्यार्थियों के मध्य साझा किया। संस्थान के निदेशक सुशांत कुमार पांडेय ने कहा मतदान करना हर वयस्क का अमूल्य हक है, जिससे देश की दशा एवं दिशा दोनों ही तय होती है अतः हम सबको मतदान करना चाहिए। संचालनकर्ता संस्था के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा एवं मनीष पांडेय राजस्व टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान समस्त विद्यार्थियों सहित राजस्व टीम एवं संस्थान पर कार्यरत समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं मौजूद रही।

Subscribe to my channel


