उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

हर्रैया में आयुष विभाग द्वारा लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती (हर्रैया ) – 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले श्रृद्धालुओं के लिए जगह – जगह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में तहसील हर्रैया में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क शिविर आयोजित कर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पोखरा बाजार प्रभारी डा० रमाकान्त द्विवेदी ने कहा कि यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर 15 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा ताकि अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालाओं को कोई परेशानी न हो । यह सात दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर सुबह 10 बजे से शाम 04 तक तहसील हर्रैया के आस पास की जनता व अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है और इलाज के साथ – साथ रोगों से सम्बंधित दवा का वितरण किया जा रहा है । तहसील हर्रैया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डाo रमाकान्त द्विवेदी , डाo नीरा सैनी , डा० पूनम , हेमन्त पाण्डेय , डा० असीम खान समेत अन्य कई कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button