अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 संगठन का पूरे भारत मे हो रहा बिस्तार पूरे देश में हो पत्रकार सुरक्षा कानून बिल लागू – राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा

 

संवाददाता जयबीर सिंह (शाहजहांपुर) अलवर

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार मिश्रा जी के नेतृत्व में संगठन का बिस्तार उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में हो चुका है बहुत जल्द पूरे भारत में संगठन का बिस्तार होगा पत्रकारों के हितैषी कहे जाने वाले संगठन के मुखिया पत्रकारों के लिये दिन रात मेहनत किया करते है हर समय हर संभव प्रयासरत रहते हैं और उनका कहना है पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा पत्रकार की कलम को जो भी दबाने का प्रयास करेगा तो हमारा संगठन उसके विरोध में आवाज़ उठायेगा हम पत्रकारों के हितों की लड़ाई सदैव लड़ते रहेंगे। उन्होंने अपने प्रदेश कार्यालय लखनऊ से राजस्थान, अलवर जिले के संवाददाता जयबीर सिंह से एवं सभी पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम केंद्र सरकार से गुजारिश करते हुए कहा कि पूरे देश में भी पत्रकार सुरक्षा बिल कानून लागू होना चाहिए जिससे हमारा हर पत्रकार साथी अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहते हुए जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का निष्पक्ष रूप से निर्वहन करते रहे हैं उन्होंने सरकार से संगठन की तरफ से गुजारिश करते हुए 10 मांगो पर चर्चा की हैं …

 (1) पत्रकारों को नि:शुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए।

 (2) पत्रकारों का 50 लाख का बीमा किया जाए।

 (3) पत्रकारों के परिवार को सरकारी नौकरियों में वरीयता दी जाए।

(4) पत्रकारों का टोल टैक्स माफ किया जाए।

 (5) पत्रकारों को मासिक भत्ता दिया जाए।

 (6) बिना जांच के पत्रकारों पर मुकदमे न लिखे जाएं।

(7) पत्रकारों पर हो रहे हमले में तुरंत दोषियों को जेल भेजा जाए।

(8) पत्रकारों का टोल टैक्स माफ किया जाए।

 (9) पत्रकारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।

(10) जिस तरह किसी सरकारी कर्मचारियों के साथ कोई घटना घटती है तो उसे आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है इस तरह किसी पत्रकार साथी के साथ कोई घटना घटती है तो उसे सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button