अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना बहरोड सदर की प्रभावी कार्रवाई

संवाददाता जयबीर सिंह (शाहजहांपुर) अलवर

मुर्गी फार्म पर काम कर स्कूटी व 80000/- रूपये लेकर फरार होने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फिरोजपुर झिरका (नूह मेवात) में करने लगा था काम

आरोपी को नूह मेवात हरियाणा के फिरोजपुर झिरका से किया गिरफ्तार।

करीबन 04 माह से आरोपी घटना के बाद से ही अपने मस्कन से चल रहा था फरार।

पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली – बहरोड रंजीता शर्मा एवं जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर नीमराना के निर्देशों की पालना में तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत बहरोड तेज कुमार पाठक आईपीएस के नेतृत्व में मन थाना अधिकारी प्रदीप कुमार उ. नि. द्वारा मुर्गी फार्म पर काम करने वाले नौकर द्वारा स्कूटी व रुपये लेकर फरार होने के संबंध में थाना हाजा पर दर्ज प्रकरण संख्या 84/23 धारा 381 भाड़स में मुल्जिम छोटू पुत्र दत्तन जाति जाटव उम्र 27 साल निवासी बदनगढ़ थाना सदर डीग जिला डीग राजस्थान को दिनांक 01.01.2024 को फिरोजपुर झिरका से गिरफ्तार किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।

:- *नाम पता मुलजिमान* -:

छोटू पुत्र दत्तन जाति जाटव उम्र 27 साल निवासी बदनगढ़ थाना सदर डीग जिला डीग राज.

 *:- मुल्जीमानो की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम -:*

1. प्रदीप कुमार उ. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बहरोड सदर

2. जनार्दन हैड कानि. न. 233 पुलिस थाना बहरोड सदर

3. मनोज कानि. 812 पुलिस थाना बहरोड सदर

4. शेरसिंह कानि. 728 पुलिस थाना बहरोड सदर

5. आशीष कानि. 772 पुलिस थाना बहरोड सदर

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button