
संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
J21 सोशियल ग्रुप जोधपुर द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान मेगा शिविर
जे-21 सोशियल ग्रुप जोधपुर के तत्वावधान में नाकोड़ा तीर्थ पर पोष-दशम के मेले के अवसर पर 11 वाँ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया !रक्तदान शिविर में *580 यूनिट रक्तदान* किया गया। इस रक्तदान शिविर में पारस ब्लड बैंक, मथुरादास माथुर अस्पताल, महात्मा गांधी
नाहटा हॉस्पिटल बालोंतरा,ऐम्स अस्पताल,रोटरी क्लब एवं उमेद अस्पताल ने अपनी सेवाए देकर सहयोग प्रदान किया।
संयोजक जयंतीलाल श्रीश्री माल व कमलेश तातेड ने बताया कि सवेरे नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष रमेशजीमूथा, उपाध्यक्ष लूणकरणजी बोथरा और नाकोड़ा ट्रस्टी श्री बख्तावरमल जी पारख भरत जी मेहता जितेंद्र जी गणपत जी बुरड गौतम जी सालेचा हुलास जी चोपड़ा आदि सभी ट्रस्ट मंडल की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया।
शिविर के प्रारम्भ से ही एक साथ 16 बेड पर रक्तदान की व्यवस्था में सतत रक्तदान करने वालों का ताँता लगा रहा। ग्रुप अध्यक्ष राजेश मांडोत व सचिव राजेश जीरावला ने बताया कि यह जे-21 सोशियल ग्रुप ने प्रभु पार्श्व जन्म कल्याणक के उपलक्ष मे लगातार 11 वा केम्प का आयोजन करवाया जहां रक्तदाता रक्तदान कर के अन्य जिन्दगी बचाने का कार्य करते है।रक्तदान महादान है, इससे बढकर कोई पुण्य का काम नहीं है। इस शिविर में बालोतरा, पचपदरा, जसोल, जोधपुर, उदयपुर,मुम्बई व अन्य प्रान्तों से आए श्रद्धालुओं ने कैम्प का अवलोकन कर रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। ।रक्तदान शिविर में ग्रुप के सदस्य
श्रीगौतम जीरावला जितेंद्र साँखला राजेन्द्र श्रीश्रीमाल,रमेश सालेचा महेंद्र पारख जयन्ती पारख बसंत चोपड़ा प्रमोद चोपड़ा नरेश मेहता मेहता पवन मेहता रक्षित भंसाली विकास भंसाली निलेश भंसाली जितेंद्र पालरेचा रमेश सालेचा गौतम सुराणा सुरेश गुलेछा सहित सभी महिला सदस्य सहित सभीसदस्यों ने अपनी सेवाए दी।
J 21 की महिला शाखा का भी विशेष सहयोग रहा।

Subscribe to my channel


