LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर में सीतापुर जिले के मजदूरों ने मनरेगा कार्यों में हो रहे फर्जीवाड़ा का किया खुलासा

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

परसरामपुर, बस्ती। ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर में सीतापुर जिले के मजदूरों ने मनरेगा कार्यों हो रहे फर्जीवाड़ा का खुलासा किया । ग्राम प्रधान अमीना खातून एवं सचिव राम सुरेश भारत सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजना मनरेगा को पतीला लगाकर सरकार की छवि खराब कर रहे हैं और सरकारी धन का बन्दरबांट करने की तैयारी में जुटे हैं । वर्तमान समय में ग्राम पंचायत सिकन्दपुर में 07 साइडों का आनलाइन मस्टर रोल जारी है जिसमें 03 साइडों पर प्रधानमंत्री आवास की मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लग रही है एवं 04 साइडों पर मनरेगा कार्य चल रहा है । प्रथम कार्य केदार के खेत से सामने सलीम के घर के बगल तक बंध निर्माण , दूसरा कार्य हैदराबाद सरहद से कादिर के खेत तक बंध कार्य , तीसरा कार्य , प्राथामिक विद्यालय सिकन्दपुर के परिसर में मिट्टी पटाई कार्य , चौथा कार्य अहमद हुसैन के खेत के पश्चिम मछली पालन एवं केले की खेती हेतु तालाब खुदाई कार्य । कुल 07 साइडों को मिलाकर 314 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लग रही है । दिनांक – 05 – 01-202 4 को मीडिया टीम ने भ्रमण किया तो दो साइड पर अर्थात् प्रथम एवं द्वितीय साइड पर एक भी मनरेगा मजदूर कार्य करते नही मिले एवं तृतीय एवं चतुर्थ साइड मिलाकर 16 मजदूर सीता पुर जिले के कार्य करते साइड पर मिले । सीतापुर जिले के मजदूरों ने मीडिया टीम को बताया कि हम लोग सीतापुर जिले के मजदूर है जो लगभग 15 दिनों से ग्राम पंचायत में प्रधान एवं सचिव के आदेश पर मनरेगा कार्य कर रहे हैं ग्राम प्रधान अमीना खातून एवं सचिव राम सुरेश की दबंगई के चलते मनरेगा मजदूरों के हकों पर ढाका डाला जा रहा है । मनरेगा मजदूर बेवस होकर गरीबी की मार झेल रहे हैं । 314 मनरेगा मजदूर के स्थान पर पीएम आवास की मजदूरी एवं मनरेगा कार्य की साइडों को मिलाकर 24 – 25 मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हैं । ब्लाक समेत अन्य अधिकारियों द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लिया गया तो ग्राम पंचायत में बहुत बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो सकता है और सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है । इस सम्बंध में प्रधान प्रतिनिधि एजाज अहमद ने बताया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य कैसे होता है मीडिया समेत जिले के उच्च अधिकारी जानते हैं एवं सचिव राम सुरेश ने मीडिया से कहा कि जो चल रहा है ठीक चल रहा है इतना मैं जानता हूं । उक्त प्रकरण में परसरामपुर खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने फोन के माध्यम से कहा कि मैं तत्काल जांच करवाता हूं यदि सीतापुर जिले के मजदूर मनरेगा कार्य कर रहे हैं तो उक्त जारी मस्टर रोल का भुगतान नहीं होगा ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button